imagesimagesimagesimages
Home >> आहार >> साबूदाना

साबूदाना

TPSG

Monday, June 24, 2019, 07:48 PM
Sago

साबूदाना
    साबूदाना जल्दी पचने वाला हल्का और पौष्टिक होता है। साबूदाने को कमजोर व्यक्ति एवं रोगियों को दूध या पानी में पकाकर पथ्य के रूप में देना चाहिए। साबूदाना फलाहार माना जाता है, इसको व्रत तथा एकासन के दिनों में उपयेाग किया जाता है। साबूदाना शकरकंदी के गूदे से बनाया जाता है। शकरकंदी के मौसम में कारखाने वाले इस इकट्ठा खरीदकर रख लेते हैं और बाद में इसका मावा बना लेते हैं। मावे को निकालकर मशीनों में डाला जाता है, जो साबूदाने के रूप में आता है। इसको सुखाए जाने के बाद इन पर ग्लूकोस और स्टार्च से बने पाउडर की पाॅलिश की जाती है।
    विभिन्न रोगों में सहायक
    प्रयोगविधि: 100 ग्राम साबूदाने को एक गिलास पानी में रात को भिगो दें। सुबह छलनी में मिलाकर साबूदाना निकाल लें तथा पानी फेंक दे। फिर साबूदाने को हल्की आग पर सेंके। सेंकते समय इन पर 1 चम्मच घी और 1 चम्मच जीरा डाल दें। संेकने के बाद इन पर स्वादानुसार चीनी और चैथाई चम्मच नमक मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। इसके सेवन के पश्चात 3 घंटे और किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मिश्रण से दस्त जल्दी बंद हो जाते है।
    दस्त (अतिसार) के आने पर: लगभग 3 ग्राम साबूदाने को ठंडे पानी के साथ सुबह और शाम सेवन करने से दस्त का आना बंद हो जाता है।





Tags : water fruit milk patients persons digestion nutritious