imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> बिहार के पूर्वी चम्पारण स्थित केसरिया स्तूप

बिहार के पूर्वी चम्पारण स्थित केसरिया स्तूप

Rajendra Prasad Singh

Tuesday, December 14, 2021, 05:54 PM
Kesaria Stupa in East Champaran, Bihar

बिहार के पूर्वी चम्पारण स्थित केसरिया स्तूप का मुआयना किया। खुदाई अधूरी है।

जमीन तल तक अभी खुदाई हुई है। मगर जमीन के नीचे इस स्तूप का बड़ा भाग अभी दबा है।

कारण कि अशोक के समय का स्तूप है। बाद में इसका विस्तार हुआ है। इसीलिए इसका बड़ा हिस्सा अभी और जमीन के नीचे है।

स्तूप के बाहरी भाग में पुराने जमाने की बनी चारदीवारी है। वह भी जमीन के नीचे है। चारदीवारी की खुदाई से नए तथ्य सामने आएंगे।

चारदीवारी का ऊपरी हिस्सा जहाँ - तहाँ झलक मार रहा है। उसकी खुदाई जरूरी है।

बहुत विशाल स्तूप है। आसपास में भिक्खुओं के कमरे मिलने की पूरी संभावना है। इतने विशाल स्तूप के आसपास बौद्ध अवशेषों का खजाना छिपा है।





Tags : incomplete Bihar Champaran Kesaria Stupa