imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> हाथी कुआँ क्या है

हाथी कुआँ क्या है

Rajendra Prasad Singh

Thursday, July 22, 2021, 10:58 AM
elephant well

हाथी कुआँ क्या है ?

हाथी कुआँ, उस कुएँ को कहते हैं जिसमें राजाओं के हाथी पानी पिया करते थे। हाथी कुआँ में कुएँ के ऊपरी जलस्तर पर एक दरवाजा हुआ करता था और जमीन से एक ढालवाँ रास्ता कुएँ के उस दरवाजे तक पहुँचता था। हाथी जमीन से उस ढालवाँ रास्ते होकर कुएँ के जल तक पहुँचते थे और पानी पीकर फिर लौट आते थे।

हाथी कुआँ की यह तस्वीर सासाराम की है जिसे स्थानीय लोग हथिया इनार कहते हैं।

मौर्य सेना में हाथी का महत्व काफी था। तीस हजार घोड़े पर नौ हजार हाथी थे, जबकि शेरशाह की फौजी व्यवस्था में डेढ़ लाख घोड़े पर सिर्फ तीन सौ हाथी थे।

अनुमानतः हाथी कुएँ के आविष्कारक मौर्य रहे होंगे। कुएँ की बनावट हमें बुद्ध के धम्म चक्र की याद कराती है। धम्म चक्र में आठ आरे हैं और हाथी कुआँ में आठ पहल हैं।

पहली तस्वीर में आठ पहल के कुएँ में दरवाजा है। दूसरी तस्वीर उस ढलवाँ रास्ते की है जो कुएँ के दरवाजे तक पहुँचता है। तीसरी तस्वीर ढलवाँ रास्ते के बीच में बनी उस डिजाइन की है जिसमें आठ पहल बने हुए हैं।





Tags : came back water ground door drink water Elephant