imagesimagesimagesimages
Home >> खास खबर >> करोड़ रुपए का क़र्ज़ रूस को

करोड़ रुपए का क़र्ज़ रूस को

TPSG

Saturday, September 7, 2019, 08:55 AM
Loan

प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी ने 7,886 करोड़ रुपए का क़र्ज़ रूस को देने का एलान किया !

जो देश हर मामले में हमसे आगे है उसे क़र्ज़ देने की बात गले नही उतर रही है. रूस के किसान आत्महत्या नही करते, रूस में मजदूर सीवर साफ़ करते हुए शहीद नही होते,

रूस के पास महान प्राचीन संस्कृति नही है, 33 करोड़ देवता नही हैं, ना कभी वोल्गा नदी में दूध बहता था ना कभी बिन पेट्रोल का पुष्पक विमान उड़ता था, ना उसने प्राचीन काल में परमाणु परीक्षण का दावा किया,

लेकिन उसने इस सदी में परमाणु परीक्षण का दावा जरूर किया है, दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है. अंतरिक्ष विज्ञान में उसने कई झंडे गाड़े, जिसके सुखोई फाइटर प्लेन से अमेरिका भी कांप जाता है,

उस देश को भारत का प्रधानमंत्री कर्ज दे रहा है ?

रूस की मिसाइल मारक क्षमता 16,000 किलोमीटर तक है, रूस में ब्राह्मण और जाति नही है !

रूस इसलिए सुपरपावर है !

चलते चलते.... भारत को विश्व गुरु बनाना है तो 7,886 करोड़ रुपए मनरेगा योजना में लगाना चाहिए !

✍Kranti Kumar





Tags : sewer laborer suicide farmer Russian matter country