imagesimagesimagesimages
Home >> खास खबर >> नरक के गुप्त रहस्य

नरक के गुप्त रहस्य

TPSG

Tuesday, January 7, 2020, 08:18 PM
secret

सुधीश मिन्नी ने 20 साल तक कई राज्यों में संघ के प्रचारक का काम किया। अब उसने संघ छोड़कर 'नरक के गुप्त रहस्य' नाम से आत्मकथा लिखी है। उसके अनुसार संघ के लोग जातिगत नफ़रत के तहत दलित और पिछड़े गरीबों की लड़कियों को अपहृत कर उनसे बलात्कार करते हैं, बच्चे पैदा करते हैं, इन्हें संघ के अनाथालयों में रखकर फिर इन्हें अपने काम के लिए प्रशिक्षित करते हैं। उसके अनुसार संघ के भवनों में सुनी इन लड़कियों की चीखों ने ही उसे आखिर संघ छोड़कर यह किताब लिखने को बाध्य किया। 

उसने अपनी किताब में संघ के अंदर जाति भेद, ब्राह्मण नियंत्रण, गोधरा, आदि दंगों की तैयारी, नागपुर में पिस्टल ट्रेनिंग, दलित लड़कियों के साथ बलात्कार के साथ उन्हें स्वयंसेवकों के लिए 'पवित्र' वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने (ISIS की भी ऐसी ही खबरें सबने पढ़ी होंगी!) का भी ब्यौरा दिया है।

यह किताब छपने पर मिन्नी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और उसे भारी सुरक्षा के बीच रहना पड़ रहा है। इस किताब के बारे में डेक्कन क्रॉनिकल में छपी यह खबर भी कल दबाव पड़ने पर कुछ वक्त बाद ही हटा ली गई थी।





Tags : people caste autobiography Union pracharak