imagesimagesimagesimages
Home >> टीपीएसजी कार्यप्रणाली >> संपादक के पद पर नियुक्ति नियम, शर्ते व कार्य

संपादक के पद पर नियुक्ति नियम, शर्ते व कार्य

Siddharth Bagde
tpsg2011@gmail.com
Saturday, August 31, 2019, 04:57 PM
Narendra Shende

संपादक के पद पर नियुक्ति नियम, शर्ते व कार्य
संपादक पद के नियम

1.    अखबार में प्रकाशित होने वाले समाचार को चेक करें।
2.    अखबार में प्रकाशित होने वाले सामचार पत्र में शब्दों की यदि गलतियां हो तो उसे सुधारें।
3.    अखबार में प्रत्येक पेज के अपने अपने कालम बने हुये हैं, यदि उसमें कोई फेर बदल करना हो तो उसमें फेर बदल करें।
4.    अखबार में प्रथम पृष्ठ पर हमेशा पिक्चर आॅफ द मंथ प्रकाशित होता है, जो कि उस माह में होने वाले मानवीय कार्य या प्राकृतिक कार्य उत्सव से संबंधित होते है, उसी अनुसार प्रकाशित किया जाना है।
कार्य
1.    टीपीएसजी न्यूज में वाॅट्स अप ग्रुप बनाना जो कि पहले नगर वाली होगी, फिर जिले वाली, फिर राज्य वाली, फिर राष्ट्र वाली इस प्रकार ग्रुप बनाकर कार्य किया जावेगा।
2.    प्रत्येक दिन सर्वे पर नियमित रूप से जाया जावेगा ताकि अखबार व न्यूज पोर्टल का कार्य लगातार बढ़ सके। (कार्य बढ़ने पर अपने सहायक नियुक्त करने की स्वतंत्रता रहेगी)
3.    प्रत्येक दिन मोबाईल या फोन से पाठकगणों से संपर्क बनाया जावेगा ताकि अखबार व न्यूज पोर्टल का कार्य लगातार बढ़ सके। (कार्य बढ़ने पर अपने सहायक नियुक्त करने की स्वतंत्रता रहेगी)
4.    प्रत्येक नगर, जिले, राज्य में प्रतिनिधि, संवाददाता, कार्यकर्ता, नियुक्त किये जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। (कार्य बढ़ने पर अपने सहायक नियुक्त करने की स्वतंत्रता रहेगी)
5.    प्रत्येक जनसंपर्क कार्यालय में अखबार निःशुल्क भेजने व पाठकगणों तक अखबार पहुंचाने की जिम्मेदारी रहेगी। (कार्य बढ़ने पर अपने सहायक नियुक्त करने की स्वतंत्रता रहेगी)
6.    विज्ञापन प्राप्त करने व विज्ञापन प्रदान करने वाले सहयोगी से विज्ञापन लेने की जिम्मेदारी रहेगी।
शर्ते
1.    यदि अखबार व न्यूज पोर्टल के लिये कार्य से विमुक्त होना चाहेगें तो लिखित में इस्तीफा प्रदान किया जावेगा।
2.    यदि किसी भी प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, संवाददाता नियुक्त करते समय प्रधान संपादक से संपर्क करना अनिवार्य रहेगा।
3.    यदि स्वयं के किसी अनिवार्य कार्य से कुछ दिनों के लिये जाना हो तो संपर्क बनाये रखना आवश्यक है, वहां से भी नियमित रूप से कार्य किया जा सकेगा।

प्रधान संपादक
‘‘तक्ष प्रज्ञाशील गाथा’’ समाचार पत्र





Tags : editor post appointment work