प्रज्ञा ठाकुर TPSG Monday, April 29, 2019, 08:53 AM प्रज्ञा ठाकुर प्रज्ञा ठाकुर के आगे साध्वी लगाया जाता है- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर. जब उनकी उम्मीदवारी का एलान करने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आए तो उन्होंने कहा कि इंतज़ार की घड़ियां ख़त्म हुईं। उन्होंने आत्मा का मोक्ष और जगत का हित जैसी कोई बड़ी बात भी कह डाली. लेकिन ये साध्वी प्रज्ञा कौन हैं? कभी इनके पास एक मोटरसाइकिल हुआ करती थी। इस मोटरसाइकिल से महाराष्ट्र के मालेगांव में हमीदिया मस्जिद के पास धमाका हुआ था। उन पर ये आरोप लगा कि ये मोटरसाइकिल उन्होंने धमाके के लिए दी थी। इसी मोटरसाइकिल से मुंबई एटीएस धमाके के आरोपियों तक पहुंची थी। - माननीय पुष्पा ताई बौद्ध, भिलाई Tags : finished candidature announce Shivraj Singh Chauhan