imagesimagesimagesimages

About Us

तक्ष प्रज्ञाशील गाथा से तात्पर्य - ‘‘तक्ष’’ का अर्थ है, किसी कार्य को करने के लिये तटस्थ रहना अर्थात एक लक्ष्य पर रहना। ‘‘प्रज्ञा’’ का अर्थ है, प्रकाषवान सुर्य की तरह तेजवान, ऊर्जावान, वैज्ञानिक रूप से ज्ञानवान, अंधविष्वास अंधश्रद्धा से मुक्तवान। ’’शील’’ का अर्थ है, गुणो से सम्पन्नवान जिसमें दया, करूणा, प्रेम, मैत्री, न्याय की भावना हो। इन सब गुणो से मिश्रित होकर बनी एक माला अर्थात गाथा को मिलाकर ही तक्ष प्रज्ञाशील गाथा है।

तक्ष प्रज्ञाशील गाथा का उद्देष्य समाज में डिजिटल रूप से सामाजिक जानकारी लोगो तक ऑनलाइन पहूंचाना। संपूर्ण समाज को दिशा देना व अंधकार के मार्ग से निकालकर उजाले की ओर ले जाने का लक्ष्य है।

इसमें कई कालम बनाये गये है, जिसमें लोगों को आसानी से जानकारी मिल सके व समाचार व कहानी, गीतो के माध्यम से सामाजिक जागृति की क्रांति होने में सहायक हो सके।

जैसे - समाचार, आधी आबादी, सम्पादकीय

समाचार - तक्ष प्रज्ञाशील गाथा में समाचार के माध्यम से समाज में होने वाले आयोजन, कार्यक्रम व सामाजिक दिशा हेतू समाचार, समाचार फोटो व समाचार वीडिया, समाचार आडियो इत्यादि शामिल है।

इसमें एम.पी. केपीटल है, जो एम.पी. केपीटल की राजधानी भोपाल की संपूर्ण न्यूज प्रदान करता है, इसका करण है, यह न्यूज पोर्टल एम.पी. का सर्वप्रथम प्रारंभ होने वाला बोद्धिष्ट न्यूज पोर्टल है, इसका प्रारंभ एक जनवरी 2019 को ‘‘ शोर्य दिवस’’ के अवसर पर हुआ है। एम.पी. भोपाल से ही शुरूआत हुई है। यही से डिजीडल के क्षेत्र में बुद्धिज्म की पहली न्यूज पोर्टल प्रारंभ करने का श्रेय भी प्राप्त हुआ है।

समाचार में देश में एससी, एसटी, ओबीसी, माइनोरिटी के लिये कार्यरत यह पोर्टल जनरल कास्ट में प्रतिभावान व वैज्ञानिक विचारधारा वाले व्यक्तियों के लिये भी सहायक व सहयोगी रहेगा व उनसे भी देश को दिशा देने व मार्गदर्शन लेने के लिये प्रयासरत रहेगा।

समाचार में देश के अतिरिक्त अन्य देशो में होने वाले आवष्यक समाचारो को भी प्रस्तुत करेगा व वैज्ञानिक रूप से लोगो को दिशा देने वाले समाचार न्यूज पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करेगा।

इस न्यूज पोर्टल में जो कालम बनाये गये है उनकी संक्षिप्त जानकारी:

आधी आबादी - आधी आबादी से मतलब आधी जनसंख्या पुरूष आधी जनसंख्या महिला। अर्थात महिलाओं के लिये यह संपूर्ण कालम समर्पित है, इसलिये इस कालम का नाम रखा गया है, ‘‘आधी आबादी।’’

इस कालम में महिला को जागृति प्रदान करने वाले लेख है तथा उसे गुलामी से मुक्त कराने वाले लेख है। महिलाओं की प्रतिभा वाले लेख है। महिलाओं को सुरक्षा देने वाले लेख है। महिलाओं को तथागत बुद्ध और बाबासाहेब द्वारा कैसे स्वतंत्रता दिलाई गई इसकी जानकारी अलग अलग लेखक एवं लेखिकाओ के लेख उपलब्ध है। यह कालम संपूर्ण रूप से महिलाओं के लिये समर्पित है।

सम्पादकीय - इस न्यूज पोर्टल में सम्पादकीय मंडल में शामिल सम्पादकगण के मुख्य रूप से वर्तमान स्थिति को देखते हुये जो लेख है, वह सम्पादकीय में शामिल है। अक्सर समय समय पर कुछ घटनाये होती है या शासन को प्रशासन को सलाह के रूप में तत्काल मार्गदर्शन के रूप में अपनी बात रखनी होती है, वह सम्पादकीय मंडल अपने सम्पादकीय कालम में यह बात रखता है। कभी कभी कोई लेख समाज को दिशा दिखा रहा होता है और वह लेख सम्पादकीय मंडल में से किसी अन्य व्यक्ति का होता है तो वह लेख भी सम्पादकीय में सभी सम्पादकीय गणो की सहमति से शामिल कर प्रस्तुत किया जाता है, ताकि समाज इसमें दिशा ले सके।

प्रतियोगिता - इस कालम में प्रतियोगिता में न्यूज पोर्टल को आर्थिक सहयोग देना शामिल है। अक्सर न्यूज पोर्टल में कई लोग अवैतनिक रूप से काम करते है तथा कुछ लोग बेरोजगारी से ग्रसित होते है वे लोग वेतन के रूप में कार्य करते है, उन्हें हर माह वेतन दिया जाना होता है, साथ ही आफिस का मेन्टनेंस जिसका बिजली बिल, किराया, पेट्रोल, फोन बिल इत्यादि शामिल है, जो कि प्रतियोगिता में शामिल कस्टमर के सहयोग से यह संभव हो सकेगा। इस प्रतियोगिता में कुछ बेरोजगार को रोजगार प्रदान होगा।

अन्य - इस कालम में (अंदर में) एम. पी. केपीटल, विचार, माय वाईस, क्या आप जानते है, सबक, ओशिन इनबाक्स, गीत-कविताएं, लेखकिए, सामान्य ज्ञान, खास खबर, स्वास्थ्य, मिशन, जीवन अर्थ शामिल है।

(अन्य) - एम. पी. केपीटल - जैसा कि एम. पी. केपीटल के संबंध में समाचार कालम में जानकारी दी गई थी। उसी अनुसार इसमें केवल एम.पी. केपीटल राजधानी भोपाल की मुख्य रूप से आवष्यक न्यूज शामिल है। सभी न्यूज में आवश्यकतानुसार फोटो व वीडिया शामिल है।

(अन्य) - विचार - इस कालम में महापुरूषों के विचार तथा लेखको द्वारा वैचारिक दिशा देने वाले व्यक्तियों के विचार शामिल है। विचार व्यक्ति के अपनी व्यक्तिगत विचार होते है, जरूरी नहीं है कि वह विचार सभी को पसंद आये वह उसके अपने विचार है, इसलिये विचारों पर दूसरो व्यक्तियो का सहमति या विरोध दोनो लागू नहीं होते है।

(अन्य) - माय वाईस - माय वाईस कालम में व्यक्ति की अपनी आवाज शामिल है। वो लोगों को अपने विचारधारा से बदलाव करने की अपेक्षा रखता है। यह लोगों पर निर्भर करता है कि माय वाईस के माध्यम से व्यक्ति कह रहा है वह सही है या से मानना नहीं मानना वह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है, लेकिन व्यक्ति की आवाज को रोका या दबाया नहीं जा सकता क्योंकि वह विचारो की स्वतंत्रता प्रदान करता है। इसलिये माय वाईस कालम में व्यक्ति की आवाज रखी गई है जिसके माध्यम से वह अपनी आवाज लोगो तक पहुंचा सकें।

(अन्य) - क्या आप जानते है - बहुत से लोग कई जानकारी से अनभिज्ञ रहते है वे नहीं जानते। क्या आप जानते है के माध्यम से लोगो को जानकारी प्रदान की जाती है यह उनके तर्क पर निर्भर करता है कि ये बात सही है या गलत। तर्क से उन्हें स्वयं सोचना है, सम्पादकीय मंडल द्वारा ये कालम इसलिये प्रारंभ किया गया ताकी सही है या गलत इसका ज्ञान हो सके।

(अन्य) - सबक - इस कालम में सबक के माध्यम से कई प्रकार की दिशा देने वाली कहानिया शामिल है। इसमें लेखको की लिखी कहानिया, महापुरूषो के जीवन पर आधारित कहानिया व प्रेरणादायक कहानिया शामिल है।

(अन्य) - गीत कविताएं - इस कालम में कवियों के गीत व बुद्ध, भीम से सम्बधित गीत व अन्य कवियों की प्रेरणादायक गीत शामिल है।

(अन्य) - लेखकिय - इस कालम में लेखको के लेख शामिल है जो दिशा प्रदान करते है। इस कालम में जरिये लेखको के संघर्ष, मेहनत व दिशा दिखाने तथा जीवन के लिये किसी भी प्रकार से उपयोग हो सकने वाले लेख शामिल है।

(अन्य) - सामान्य जानकारी - इस कालम में सामान्य रूप से कई जानकारी उपलब्ध है, जो सामान्य सी लगती है किन्तु उस जानकारी का भी अपना एक महत्व है।

(अन्य) - खास खबर - इस कालम में खास रूप से वह जानकारी है, सत्य दर्षाता है, जिसे हमने खास खबर में शामिल किया है। वह खास खबर इसलिये बन जाती है क्योंकि न वह सामान्य है और न ही वह लेखनिय है ना ही वह हास्य है, वह एक खास जानकारी है।

(अन्य) - स्वास्थ्य - लोगो की दीनचर्या समय के साथ साथ बदलती रहती है, अक्सर कई लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते है, किन्तु यदि उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति उचित ध्यान दिलाया जाये तो बहुत से लोग अपने समय के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो जाते है और अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रख पाते है, यही कारण है की स्वास्थ्य कालम रखा गया है।

(अन्य) - मिशन - हर व्यक्ति का अपने जीवन का मिशन होना चाहिये। स्वयं को आगे बढ़ाने का मिशन होता है या फिर दूसरो को आगे बढ़ते देखना व बढ़ाने का मिशन होता है। कुछ समाज को आगे बढ़ाने का मिशन रखते है, इसी तारतम्य में मिशन का भी एक लक्ष्य है।

(अन्य) - जीवन अर्थ - इस कालम में मनुष्य के जीवन व उसके संघर्ष में शामिल दुःख, सुख, हंसी खुशी, संघर्ष सभी शामिल है, जो हमें जीने की प्रेरणा देते हे।

गैलेरी - गैलरी में प्रिंट मिडिया, फोटो/इवेंट गैलरी, विडिया गैलेरी, आडियो गैलेरी शामिल है।

गैलरी - प्रिन्ट मीडिया - इस कालम में अखबार की कटिंग व प्रिंट मीडिया में छपी न्यूज साभार के रूप में शामिल है। अखबार की कटिंग जो किसी व्यक्ति पर टिप्पणी या उसके द्वारा गलत किये गये कार्य की जानकारी शामिल है, चाहे वह मंत्री हो राष्ट्रपति। पीएम हो चाहे वह सामान्य नागरिक। गलत सही की जानकारी प्रस्तुत करना न्यूज पोर्टल का कार्य है जो ईमानदारी से प्रस्तुत करता है। प्रिंट मीडिया इसी क्षेत्र में कार्यरत है।

गैलेरी - फोटो/इंवेट गैलेरी - इसमें हर प्रकार से फोटो जैसे - तथागत बुद्ध, बाबासाहेब, प्रकृति, हरियाली, फल-फूल, की फोटो शामिल है तथा इवेंट गैलेरी में कार्यक्रम, आयोजन की फोटो व कस्टमर के शादी ब्याह, बर्थडे, व गृहप्रवेश इत्यादि अन्य आयोजन की फोटो इवेंट में शामिल है।

गैलेरी - विडिया गैलेरी - इस कालम में विडिया गैलेरी शामिल है, जैसे किसी भी आयोजन प्रोग्राम, न्यूज विडिया आवश्यक जीवन उपयोगी विडिया शामिल है।

गैलेरी - आडियो गैलेरी - इस कालम में आडिया गैलेरी में यदि कोई आवश्यक न्यूज जानकारी व मैसेज या दिशा युक्त आडियो है वह शामिल है।