imagesimagesimagesimages
Home >> आधी आबादी >> ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी फतह

ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी फतह

TPSG

Thursday, May 30, 2019, 07:10 PM
Mamta Sudha

हरियाणा की डीएसपी ममता सुधा जी ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने के बाद बाबा साहेब की फोटो के साथ मे खड़ी है। यह दूसरा ऐसा मौका है जब किसी ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद इस तरह की फोटो सामने आई हो। इससे पहले दक्षिण भारत की दो दलित लडकिया साधनापल्ली आनंद व पूर्णा ने एवरेस्ट फतह किया वे भी चोटी पर पहुंचने के बाद बाबा साहेब को धन्यबाद कहा कि आप थे तो हम हैं। साथ ही सिर्फ 13 वर्ष 11 महीने की पूर्णा ने सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली महिला का रिकोर्ड भी अपने नाम किया था।

इस तरह की तस्वीरें उन लोगों के लिए खास महत्त्वपूर्ण है जो किसी मिशन में जाने के लिए गीता, कुरान, अल्लाह, भगवान को साथ मे रखते हैं इन्होंने यह बता दिया कि किसी ईश्वर की कृपा से ज्यादा जरूरी होता है अवसर। अवसर यदि मिले तो एवरेस्ट फतह करके वापस जिंदा लौटने से बड़ी दूसरी कोई उपलब्धि नहीं है। जिनकी वजह से यह अवसर हासिल हुआ उनको याद करना और याद रखना ही सच्ची उपलब्धि होती है। आपको बता दूं ममता सुधा जी 2010 मे एवरेस्ट फतह भी कर चुकी है और 2014 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।

न्यूज - आकाश आनंद





Tags : opportunity grace mission God Allah Koran Gita people important pictures