imagesimagesimagesimages
Home >> एम पी केपिटल >> महिला वर्ग में टॉप रही भोपाल की सृष्टि देशमुख हासिल किया 5वां रैंक

महिला वर्ग में टॉप रही भोपाल की सृष्टि देशमुख हासिल किया 5वां रैंक

MAHENDRA GAJBHIYE
iammahendra1985@gmail.com
Sunday, April 7, 2019, 01:03 PM

भोपाल:UPSC के परीक्षा परिणाम आये जिसमें राजधानी भोपाल से सृष्टि जयंत देशमुख ने सिविल सर्विसेस परीक्षा में पांचवा और महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करके अपना तथा अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजस्थान के कनिष्क कटारिया इस साल टॉपर रहे। इंदौर के प्रदीप सिंह ने परीक्षा में 93 वीं रैंक हासिल की! लड़कियों में टॉपर रही भोपाल की सृष्टि देशमुख इंजीनियर हैं। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय से उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बी टेक किया है। सृष्टि ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में ये सफलता हासिल की है। मीडिया से बातचीत के दौरान उसने बताया कि कि वो समाज के लिए काम करना चाहती हैं। खासतौर से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता में होगा। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स और अपनी लगन दोनों को देती हैं। सृष्टि का कहना है एक बड़ा सपना देखा था जो अब पूरा हुआ।





Tags : uppsc result uppsc women topper 2019 Shrushti deshmukh