मिक्स मिठाई चाहिये Siddharth Bagde tpsg2011@gmail.com Friday, May 3, 2019, 05:01 PM मिक्स मिठाई चाहिये एक व्यक्ति मिठाई की दूकान पर पहूंचता है, वह वहां पर पहुंच कर कई प्रकार की वैरायटी को देखता है। फिर सेठ के पास पहुंच कर कहता है। ये वाली मिठाई कितने की सेठ कहता है - 200 रूपये किलो। व्यक्ति - एक किलो तोल देना। ये वाली कितने की। सेठ - 250 रूपये किलो। एक किलो तौल देना। ये वाली कितने की है। सेठ - 225 रूपये किलो। एक किलो तौल देना। इस प्रकार दस प्रकार की मिठाई तुलवा लेता है। सेठ - लाईये रूपये दीजिये। व्यक्ति - पहले सब मिठाईयो को मिक्स कर दीजिये। सेठ नौकरो से सब मिठाईयां मिक्स करा देता है। व्यक्ति - सेठ जी! ये लिजिये 250 रूपये और अब आप इसमें से एक किलो मिठाई तौल दीजिये। (सेठ सिर ठोक लेता है) - सिद्धार्थ बागड़े Tags : many weighing rupees approaches person