imagesimagesimagesimages
Home >> क्या आप जानते है >> मुहुर्त 

मुहुर्त 

Siddharth Bagde
tpsg2011@gmail.com
Thursday, April 18, 2019, 10:48 AM
Mahurut

मुहुर्त 
बच्चे को *काला टिका* लगाने से उसका संरक्षण होता *तो भारत मे बाल मृत्यु दर शून्य होता!
▪ गाड़ी मे *निंबू मिर्च* बांधने से सुरक्षा मिलती *तो भारत मे दुर्घटना मृत्यु दर शून्य रहती!
▪ *पूजा* करने से व्यापार, उद्योग धंधो मे बरकत  आती *तो सभी उद्योगपति रहते!*
▪ बडे़-बडे़ बाबाओं के पास जाने से अपने दुखों का निवारण हो सकता *तो सभी बाबाओ के भक्त सुखी हो गए होते!*
▪ *कुंडली* मिलाने से अगर सभी पती-पत्नी का मन मिल गया होता *तो सभी अरेंज -मैरिज यशस्वी हुए होते!*
▪ *यज्ञ* करने से कोई टीम जीत जाती *तो भारत विश्व मे कोई भी खेलो मे हारता नही!*
▪ चिकित्सक विचार व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही अपनी प्रगति हो सकती है!

                *🌞 मुहुर्त का समय 🌞*

• जिस दिन, जिस वक्त हमारा जन्म हुआ वही दिन और समय हमारे लिए शुभ है!
• जन्म लेते समय कभी मुहुर्त नही देखा जाता और मरने के लिए कोई मुहुर्त नही देखा जाता!
• फिर भी जिंदगी मे मुहुर्त देखा जाता है!
     सभी दिन और सभी समय शुभ मुहूर्त है!
सिर्फ  इच्छा शक्ति प्रबल होनी चाहिए!
हमारे लिए सभी दिन और समय शुभ है!
• कुंडलियां देखकर विवाह का मुहुर्त निकाला जाता है फिर भी अनेक स्त्रियां विधवा और पुरूष विधुर होते है?
• पत्रिका और कुंडली जोडकर हुए जोडो के विवाह का तलाक और कुछ का अकाल मृत्यु क्यों होता है ऐसा क्यो ?
• 95% विवाह मुहूर्त के समय नही होता फिर भी मुहुर्त का आग्रह किसलिए ?
• मुहुर्त देखकर चुनाव मे खड़े होने वाले उम्मीदवार मे से एक ही विजयी होता है शेष सभी हारते है ऐसा क्यो होता है ?
सिर्फ एक का ही मुहुर्त शुभ होता है क्या ?
• मंत्री पद की घोषणा के पश्चात मंत्रालय को स्वीकारने व कुर्सी पर बैठने के लिए शुभ मुहूर्त खोजे जाते है!   
• फिर भी मंत्री पद अल्प कालीन क्यों हो जाता है!
• शुभ मुहूर्त मे जन्मा बच्चा सदैव वैज्ञानिक, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उद्योगपति ही होगा क्या ?
• अंबानी के जन्म मुहुर्त मे पैदा हुए सभी बच्चे अंबानी जैसे हुए क्या ?
• उच्च शिक्षित डाक्टर, इंजीनियर, उद्योगपति अपने कार्यालय का उद्घाटन करते समय मुहुर्त देखकर ही शुरूआत करते है
 फिर भी कितनो को अपयश मिलता है ऐसा क्यो ?
                         *:: कारण ::*
• शुभ मुहूर्त यह धोखा है, सच नही। जिनको खुद पर विश्वास ना हो वही ऐसी बातो पर विश्वास रखता है।
• मुहुर्त देखने वाली पेशवाई नष्ट हो गई और कभी मुहुर्त ना देखने वाले ब्रिटिशो ने पुरे भारत  और आधे विश्व मे अपना परचम फहराया!
• अपने आप पर और अपने कर्मो पर विश्वास रखे।
• अगर आपका मन निर्मल होगा और प्रयास करने की क्षमता होगी तो आपको यशस्वी होने से कोई समय व मुहुर्त रोक नही सकता।
• इसलिए आज व अभी से शुभ अशुभ मुहुर्त मे ना पडते हुए वैज्ञानिक सोच अपनाएं और अपना व दूसरों का समय ना बर्बाद करते हुए यशस्वी बनें।
• 33 करोड़ देवी देवता घर में रखने के बाद भी भरोसा सिर्फ ताले पर ही किया जाता है देवी देवताओं पर नहीं*
• ऐसा क्यों ? आजकल ईश्वर/देवी देवता भी विज्ञान के भरोसे हैं नही तो मन्दिरो मे cctv कैमरे की क्या जरुरत।
- सिद्धार्थ बागड़े





Tags : Mahurut