imagesimagesimagesimages
Home >> क्या आप जानते है >> जजिया-घृणित कर

जजिया-घृणित कर

TPSG

Tuesday, December 14, 2021, 08:13 PM
jizya

जजिया-घृणित कर !!!

"जजिया, इस्लामी शासन के दौरान, हिन्दुओ पर होने वाले अत्याचार का प्रतीक है। हिन्दुओ को जिंदा रहने के लिए जजिया देना पड़ता था। जजिया लगाने वाले शासक बुरे थे, उदाहरण के लिए औरँगजेब..."

यह आपने अब तक जाना, और माना है। मगर इससे पहले कि इसी रटी-रटाई धारणा, और हिन्दू होने की आत्मदया के साथ मर जाएं….,

इस पोस्ट को पढ़ लेना जरूरी है।

--

कोई भी शासन प्रणाली टैक्स आधारित होती है। भू भाटक, पथकर और चुंगी भारत के टैक्स सिस्टम मे मौर्य युग से चले आ रहे थे। जयचंद और पृथ्वीराज के झगड़े में गौरी का फायदा हुआ, वो लड़ाई जीत गया। अपने लोगो को गवर्नर बनाकर चला गया।

आगे का दौर दिल्ली सल्तनत का काल है। उन लोगो ने आगे भारत का शासन अपने सिस्टम से चलाया। पांच किस्म के टैक्स आए थे- खिराज, खिज्र, खम्स, जकात और जजिया ..

पहले दो टैक्स किसान और व्यापारी देते थे। जीएसटी समझ लीजिए, सब पर लागू था। खम्स- लूट का माल था।

लूटपाट स्टेंडर्ड प्रेक्टिस थी। छोटे छोटे राज्य थे, सेना पर्मानेंट, सैलरीड नही थी। आप किसान भी थे, सुल्तान की कॉल आने पर अपना भाला उठाकर लड़ने भी जाते थे। तो लड़ने के दौरान भत्ते मिलते, और लूटपाट में हिस्सा भी। बाकायदा सिस्टम था। लूट में 80% आपका (सेना का), 20% राजा (राजकोष) का। यह 20% ही खम्स था।

यह मत सोचिये की लूटपाट के केवल मुस्लिम राजा करते थे। इंद्र द्वारा अनार्यों को गायें और धन लूटकर लाने के किस्से ऋग्वेद में हैं।मराठे तो बेसिकली लूट की आदत से ही अलोकप्रिय रहे, और तीसरे पानीपत में उनको दूसरे भारतीयों का साथ याने एलायंस नही मिला।

तो अच्छा बुरा जज मत करें। बल्कि मुस्लिम शासकों में अच्छी बात यह थी, की लूट की बंदरबाट नही होती थी, कम से कम उंसके बंटवारे का एक सिस्टम था।

--

बचा जकात और जजिया। ये धार्मिक कर थे।

जकात मुसलमान देते। सरकार जकात का पैसा, मस्जिद बनाने, इमामों की तनख्वाहें, मदरसे आदि चलाने में लगातीा। यह पैसा सरकार टैक्स के रूप में वसूलती, धार्मिक पर्पज में लगाती। यह शायद संपत्ति का 2.5% था।

जजिया का पैसा गैर मुस्लिम देते। एक दौर में यह 48-24-12 दिहरम था। याने धनवान गैर मुस्लिम 48 दिहरम, कम धनवान 24 दिहरम, साधारण लोग 12 दिहरम वार्षिक देते।

आयविहीन, अपंग, औरत, बच्चे, पुरोहित याने की ब्राम्हण जजिया से एग्जेम्प्टेड थे (पॉइंट टू बी नोटेड)

--------

जजिया क्यों देते थे??

इसलिए कि हिंदू को युद्ध के समय लड़ने के लिए सुल्तान की कॉल नही आती थी। इसलिए कि सुल्तान बाबू, जब लड़ते, तो अमूमन लोकल राजाओं के विरुद्ध ही लड़ते, जो हिंदू थे। तो अपनी फ़ौज में वे हिंदू कैसे रखते।

यह एक तरह से सुल्तान की, याने देश की सेवा में कमी थी, जजिया से वह कम्पसेट होता था। जजिया देकर, आपको सुल्तान की सेना में जाकर जान जोखिम में डालने, और पड़ोसी हिंदू राजा से लडने के धर्मसंकट से मुक्ति मिल जाती थी। दोनों पक्षो के लिए एक कनवेनिएंट अरेंजमेंट था।

एक धारणा है कि जजिया से बचने के लिए लोग कन्वर्ट हो गए, मुसलमान बन गए। गलत है, मुसलमान बनने के कारण कुछ भी रहे हो, टैक्स नही हो सकता। जजिया सस्ता था, जकात महंगा पड़ता। ऐसे मे कोई टैक्स बचाने के लिए धर्म बदलकर मुस्लिम बन गया, तो उल्टे नुकसान मे रहता।

जजिया, लेकिन अलग ही प्रोपगंडा का शिकार होता गया, आज ही नही, तब भी। इसे गैर मुस्लिम पर अत्याचार के रूप मे देखा जाने लगा तो अकबर ने जजिया हटा लिया । यह उसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण था।

मगर यह भी नोटिस किया जाए, की तब हिन्दू बढ़चढ़कर सल्तनत के लिए सेना में भर्ती होकर लड़ने भी लगे थे। अगर सुल्तान का आप पर फेथ है, तो आप सेना जॉइन कर सकते थे, और वैसे भी जजिया एग्जेम्प्ट हो जाता है।

--

धर्म आधारित टैक्स, आज मॉर्डन युग मे गलत माने जाते है। जजिया बन्द हो गया है, मगर जकात कई देशों में लागू है। लोग खुशी से देते हैं। भारत मे बहुत से मुसलमान, आज भी कमाई में जकात अलग कर देते हैं, गरीबो में, या धार्मिक पर्पज में दान कर देते है।

इधर गुजरात रेजिमेंट नही है, मगर वहां से कोई जजिया नही देता। ( 😛 सॉरी, रॉन्ग कमेंट )

......... मनीष सिंह





Tags : people Prithviraj India tax system octroi toll rent governance