क्या शिवाजी हिन्दू धर्म के रक्षक थे TPSG Tuesday, April 30, 2019, 03:45 PM क्या शिवाजी हिन्दू धर्म के रक्षक थे वर्तमान में ब्राह्मणी इतिहासकार हमें यह बताते हैं कि शिवाजी महाराज ने हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु मुगलों से लड़ाई लड़ी। हालांकि इस बात में कोई दम नहीं क्योंकि उस समय हिन्दू धर्म का कोई प्रामाणिक अस्तित्व था ही नहीं। हिन्दू तो उन लोगों को कहा जाता था जो मुगल शासकों द्वारा पराजित किए गए थे। फारसी भाषा के शब्दकोश में हिन्दू शब्द का अर्थ काला, चोर व कमीना ऐसा लिखा हुआ है। यदि फिर भी ये मान लिया जाए कि शिवाजी महाराज हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु लड़ रहे थे, तो जब शिवाजी महाराज अफजल खान से मिलने गये तो अफजल खान के वकील कृष्णा जी भास्कर पंत जो कि कोंकणी बाभन था, उसने शिवाजी पर तलवार से हमला क्यों किया। उस तलवार के वार को जीवा नामक नाई ने अपने ऊपर ले लिया, अन्यथा वह तो शिवाजी को मार ही डालता। इस घटना के बाद यह कहावत प्रख्यात हुई कि- था जिवा इसलिए बचा शिवा। एक दूसरा पहलू यह भी है कि कृष्ण जी भास्कर नामक ब्राह्मण ने उन पर हमला क्यों किया और यह ब्राह्मण अफजल खान के साथ कर क्या रहा था। साथ ही यदि शिवाजी हिन्दू धर्म की रक्षा हेतु मुसलमानों से लड़ रहे थे, तो महाराष्ट्र के बामनों ने उनका राजतिलक क्यों नहीं किया। ऐसे बहुत से सवाल हैं जो बताते हैं कि ब्राह्मणी इतिहासकारों ने बामनी व्यवस्था को बनाए रखने हेतु इतिहास में व्यापक कलाकारी की. इन लोगों ने इतिहास को अपने दृष्टिकोण से समझा, लिखा और हम भारतीयों पर थोप दिया। - टीपीएसजी Tags : time authentic Hindu religion Shivaji Maharaj present