imagesimagesimagesimages
Home >> बुद्धिज़्म >> तथागत बुद्ध और जिजस ख्राईस्ट

तथागत बुद्ध और जिजस ख्राईस्ट

TPSG

Wednesday, December 30, 2020, 11:07 AM
Buddha to jujes

तथागत बुद्ध और जिजस ख्राईस्ट में इतनी समानताएं है की जिजस ख्राईस्ट हमें बुद्ध का प्रचारक बोधिसत्व ही लगते हैं| बौद्ध धर्म और क्रिश्चन धर्म में हजारों समानताएं है और इस विषय पर अनेक किताबें आ चुकी हैं| समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय का विचार ख्रिस्ती धर्म ने बुद्ध से ही लिया है| इसलिए, प्राचीन भारत में जो विकास और मानवतावाद स्थापित करने में बौद्ध धर्म सफल हुआ था, वहीं काम वर्तमान युरोप और अमेरिका में क्रिश्चन धर्म स्थापित करने में सफल हुआ है| बौद्ध धर्म की तरह क्रिश्चन धर्म तर्कसंगत धर्म है, इसलिए सबसे ज़्यादा वैज्ञानिक संशोधन और तर्कवादी रिसर्च पश्चिमी ख्रिस्ती राष्ट्रों में ही हो रहा है|

बौद्ध धर्म में जो त्रिरत्न है, उसे ख्रिस्ती धर्म में ट्रिनिटी कहा जाता है| बोधिसत्वों की परंपरा को ख्रिश्चानिटी में प्रोफेट्स ट्रैडिशन कहा जाता है| ख्रिस्ती धर्म कर्मठ न होकर उदार विचारों वाला तर्कवादी धर्म है| इसलिए, पिछले सौ सालों से खुद रिसर्च कर ख्रिस्ती विद्वानों ने यह सिद्ध किया है कि, ख्रिस्ती धर्म वास्तव में पश्चिम का बौद्ध धर्म ही है और जिजस ख्राईस्ट पश्चिम के बोधिसत्व है| इतने तर्कवादी और सत्य को सत्य कहने वाले ख्रिस्ती विद्वान निर्माण करने में ख्रिस्ती धर्म इसलिए सफल हुआ है क्योंकि उसपर बुद्ध का गहरा प्रभाव है|

बुद्ध को अपना प्रेरणास्रोत माननेवाले ख्रिस्ती धर्म के निर्माता महान येशु ख्रिस्त के जन्म दिन पर उन्हें बहुजन समाज की तरफ से विनम्र अभिवादन|

Happy Christmas|

-- बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क





Tags : rational research liberal religion rationalistic tradition Christianity Buddhism