भारत देश सोने की खान Siddharth Bagde tpsg2011@gmail.com Wednesday, May 1, 2019, 02:23 PM भारत देश सोने की खान जहाँ ड़ाल-ड़ाल पर सोने की चिड़ीया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा। हाँ जी भारत वो देश हैैं जहाँ सोने की चिड़ीया बसेरा करती हैं लेकिन वो डाल जिस पर सोने की चिडिया बसेरा करती हैं वो डाल किस पेंड़ की हैं और वो पेंड़ किसका हैं। जिस पेंड की डाली पर सोने की चिड़ीया बसेरा करती हैं उस पेड़ का नाम हैं मंदिर और जिन लोगों के वो पेड़ हैं वो धूर्त हैं और मक्कार लोग हैं। इनके अलावा पूरे देश में कहीं और सोने की चिड़ीया बसेरा नहीं करती हैं। बाकि पूरे भारत में तो सोना तो क्या लोहे की चिड़ीया भी दूर-दूर तक नहीं पाई जाती हैं। इस देश में कुल 5 लाख 84 हजार मंदिर हैं जिसमें 12 लाख 800 मीट्रिक सोना जमा हैं। ये सोना इतना अधिक हैं की पूरे देश के पास भी इससे कई गुना कम सोना हैं। इन मंदिरों में सोना अगर जनहित के कार्यों में लगा दिया जाये तो देश की विकास दर में कई गुना वृद्धि हो सकती हैं । रूपये की तुलना में ड़ालर की कीमत काफी कम हो सकती हैं। लेकिन जैसा की आप जानते हैं इस देश में पेड़ काटना और चिड़ीया पकड़ना दोनो ही कानूनी अपराध हैं। इसी तरह इन मंदिरों के स्वामी पण्ड़ो ने इन पेड़ों और चिड़ीया के काटने और शिकार करने को आस्था जोड़कर आपराधिक बना दिया हैं। हमारा देश वो नहीं हैं जहाँ सोने की चिड़िया निवास करती हैं, बल्कि हमारा देश तो वो देश हैं जहाँ पर गरीबी, भूखमरी, लाचारी, बीमारी और अन्याय अत्याचार ड़ाल-ड़ाल पर नहीं बल्कि पत्ते-पत्ते पर बसेरा करती हैं लेकिन भारत के उस रूप को ना ही तो कोई अपना बताता हैं और ना ही कोई देखता हैं क्योंकि वो भारत उनका नहीं बल्कि 85 प्रतिशत दलित मजदूर किसान और असहाय लोगो का हैं। - सिद्धार्थ बागड़े Tags : deposits temples thousand clay sleeping country anywhere gold Apart