imagesimagesimagesimages
Home >> मिशन >> ब्राह्मण धर्म शब्द का प्रयोग

ब्राह्मण धर्म शब्द का प्रयोग

TPSG

Wednesday, May 1, 2019, 02:38 PM
Brahaman

ब्राह्मण धर्म शब्द का प्रयोग
हिन्दू धर्म से सम्बंधित किसी बात को लिखते समय हिन्दू धर्म शब्द का प्रयोग न करके इसके वास्तविक नाम ‘‘ब्राह्मण धर्म’’ शब्द का ही लगातार प्रयोग करें । इस शब्द के लगातार प्रयोग से हमें अपनी मूलनिवासी विचारधारा का विस्तार करने में मदद मिलेगी और ब्राह्मणवाद का मनोबल गिराने में मदद मिलेगी। वैसे भी इस धर्म की ’’हिन्दू धर्म’’ के नाम की पहचान 9वीं शताब्दी में शंकराचार्य द्वारा करना शुरू की गई जब उन्होंने ‘‘ब्राह्मण धर्म’’ को फारसियांे द्वारा दी गालीनुमा उपाधि ‘‘हिन्दू’’ के रूप में स्थापित करना प्रारम्भ किया। इससे पहले इसे ‘‘ब्राह्मण धर्म’’ के नाम से ही जाना जाता था । कुछ लोग ‘‘ब्राह्मण धर्म‘‘ को सनातन धर्म भी कहते हैं किन्तु ‘‘सनातन’’ शब्द ‘‘ब्राह्मण धर्म’’ की अवधि के लिए प्रयोग किया जाता है, ना कि उसके नाम के विकल्प के रूप में। 
किसी शब्द विशेष के प्रयोग का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता हैं। जैसे ब्राह्मणो ने अपने धर्म ग्रंथो में यहाँ के मुलनिवासिओ को राक्षस, दस्यु, असुर, दानव, शूद्र, चंडाल, चमार, भंगी, महार, हरिजन आदि कहकर संबोधित किया। यदि हम ‘‘हिन्दू धर्म‘‘ शब्द का प्रयोग न करके ‘‘ब्राह्मण धर्म’’ शब्द का लगातार प्रयोग करेगें तो हमें अपने समाज को जाग्रत करने तथा ब्राह्मणवाद का मनोबल गिराने में मदद मिलेगी जो हिन्दू धर्म का चोला पहने हुए हैं।
- वामन मेश्राम

 





Tags : ideology expand word continuously Brahmin Dharma Hindu Dharma Hindu religion anything