imagesimagesimagesimages
Home >> समाचार >> बौद्ध धर्म अपनाने वाले देश तरक्की की राह पर

बौद्ध धर्म अपनाने वाले देश तरक्की की राह पर

Nilesh Vaidh
nileshvaidh149@gmail.com
Monday, April 22, 2019, 07:33 AM
Aser Singh Kushwaha

बौद्ध धर्म अपनाने वाले देश तरक्की की राह पर
फर्रूखाबाद,: पूर्व मंत्री राम आसरे सिंह कुशवाह ने कार्तिक कौमुदी महोत्सव के दूसरे दिन संकिसा में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में बौद्ध धर्म अपनाने वालीे देश तरक्की की राह पर है। यह दुर्भाग्य है कि भगवान बौद्ध की कर्मस्थली रही भारत में लोग बौद्ध धर्म नही अपना पाए।
संकिसा में कार्तिक कौमुदी महोत्सव में उन्होनें कहा कि जो समाज में रहकर हिंसा करता है, उसे बददुआएं मिलती है। हमारे देश में अनेक धनाड्य व बलशाली पैदा हुए, लेकिन वह अनैतिकता के रास्ते पर चलकर नष्ट हो गए। उन्होनें कहा कि तिरंगे के बीच बना चक्र अशोक के धम्म का प्रतीक है। समारोह को गजराज सिंह शाक्य, रामसनेही, कप्तान सिंह, सरदार सिंह व भंते प्रज्ञानंद ने भी संबोधित किया। महिला सम्मेलन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने संसार में बौद्ध धर्म का परचम लहराकर देश का नाम फैलाया। कुसुम शाक्य, रीना शाक्य, शशि प्रभा, अनीता शाक्य, विद्यावती, सरला, उर्मिला देवी आदि ने भी विचार रखे। इससे पूर्व धम्म यात्रा निकाली गई। पंचशील ध्वज के साथ संकिसा में निकली धम्म यात्रा में बौद्ध अनुयायी बुद्ध मंदिर पहुंचे। उन्होनें संकिमा स्तूप की परिक्रमा कर मुख्य द्वार के सामने मोमबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की। अनुयाइयों ने बौद्ध धर्म की क्या पहचान, मानव मानव एक समान। जब तक सूरज चांद रहेगा, बौद्ध धर्म का नाम रहेगा के नारे लगाए।
- निलेश वैद्य

 





Tags : progress path country adopt Buddhists