imagesimagesimagesimages
Home >> समाचार >> हेमंत मीना की आईएएस परीक्षा में 532वीं रैंक

हेमंत मीना की आईएएस परीक्षा में 532वीं रैंक

Siddharth Bagde
tpsg2011@gmail.com
Tuesday, April 9, 2019, 09:34 AM
Hemant Meena Badhai

हेमंत मीना की आईएएस परीक्षा में 532वीं रैंक आयी । समाज ने उनको सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया तो उनके पिता जी ने बाबा साहब की तस्वीर को सिर पर उठाते हुए कहा कि बाबा साहब का मेरे ऊपर बहुत कर्जा हो गया । अब मेरा बेटा इसको चुकाएगा । मैं गर्व करता हूँ ऐसे पिता पर जिसने खुद सच्चाई को व्यक्त किया । जब उन्होंने खुद सच्चाई को स्वीकार किया है तो उनके बेटे को भी समाज के प्रति लगन जरूर होगी । लायक माँ बाप की औलाद जरूर ही लायक होगी । मैं प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले कनिष्क कटारिया को बधाई नही देता । मैं 532वीं रैंक प्राप्त करने वाले हेमंत मीना को बधाई देता हूँ । हेमंत मीना जहाँ जमीन से उठकर समाज के बीच रहकर आईएएस बना है । वहीँ कनिष्क कटारिया सारी सुविधाएं उपयोग करते हुए समाज से कटकर आईएएस बना है । हेमंत मीना अपनी जड़ों को नही भूला उसको आज भी अपनी जड़ें याद हैं । कितनी भी तेज आँधी आ जाये हेमंत मीना जैसे पौधे को पेड़ को नही गिरा पाएंगी । जबकि कटारिया एक तेज जातिवाद के प्रहार को नही सह पायेगा । इस उम्मीद के साथ कि हेमंत मीना अपने आदिवासी समाज के साथ साथ सम्पूर्ण देश के विकास के लिए कार्य करेंगे उनको पुनः हार्दिक बधाई । 

- सुधीर कुमार जाटव





Tags : IAS examination 532th rank Hemant Meena