imagesimagesimagesimages
Home >> समाचार >> सात साल में छह प्रतिशत कम हो गए भगवान को मानने वाले

सात साल में छह प्रतिशत कम हो गए भगवान को मानने वाले

TPSG

Wednesday, May 1, 2019, 02:02 PM
Bhagwan

सात साल में छह प्रतिशत कम हो गए भगवान को मानने वाले
28/05/2013 Dainik Bhaskar - Bhopal
भारत में अब 81 प्रतिशत लोग धार्मिक, पहले थे 87 फीसदी
भारत में पिछले सात साल में भागवान को मानने वालों की संख्या छह प्रतिशत कम हो गई है। यह निष्कर्ष आस्तिक और नास्तिक वाद के ताजा विश्व सूचकांक के सर्वे से उजागर हुआ हैं। इससे पहले 2007 के सर्वे में 87 प्रतिशत भारतीयों ने बताया था कि वे धार्मिक और ईश्वर में विश्वास रखते है। इस साल यह संख्या 81 प्रतिशत रह गई है। सर्वें के अनुसार खुद को नास्तिक बताने वालों की संख्या में भी एक प्रतिशत की गिरावट आई है। पहले 2005 में चार प्रतिशत लोगों ने कहा था कि उन्हें भागवान पर भरोसा नहीं है। इस बार ऐसा तीन प्रतिशत लोगों ने कहा। बाकि दुनिया में आस्तिक लोगों की संख्या में नौ प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि नास्तिको की संख्या तीन प्रतिशत बढ़ी है।
पड़ोसी देश पाकिस्तान में खुद को धार्मिक बताने वालों की संख्या छह फीसदी बढ़ गई है। पोप फ्रांसिस के देश अर्जेंटीना में खुद को धार्मिक कहने वालों की संख्या आठ प्रतिशत कम हुई है। खुद को धार्मिक बताने वालों की संख्या में दक्षिण अफ्रीका में 19, अमेरिका में 13, स्विट्जरलंड और फ्रांस में 21 तथा वियतमान में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है
चीन मेें सबसे ज्यादा नास्तिक
सर्वे के मुताबिक चीन में सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत नास्तिक रहते है, जबकी इस मामले में विश्व औसत 13 प्रतिशत है। 
57 देशों के 51 हजार से ज्यादा लोगों से बात 
    सर्वें  में  पांच  महाद्धिपों  में 57  देशों के  51,927  लोगों  से  बात की  गई।  हर देश में कम से कम 1000 पुरूषों और महिलाओं से राय ली गई।

 





Tags : God believe people percent six years seven