सीएए के खिलाफ यूरोपीय संसद में प्रस्ताव Siddharth Bagde tpsg2011@gmail.com Saturday, February 1, 2020, 12:26 PM सीएए के खिलाफ यूरोपीय संसद में प्रस्ताव 24 देशों के सदस्यो ने ठूकराया ‘‘भेदभावपूर्ण’’ और ‘‘विभाजनकारी’’ 24 देशो के यूरोपीय संसद के 154 सदस्यीय सोशलिस्ट्स और डेमोक्रेट्स के सदस्यों द्वारा इस सप्ताह के शुरूआत में यह प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर अगले सप्ताह चर्चा होने की उम्मीद है। यूरोपीय संसद के सोशलिस्ट्स और डेमोक्रेट्स ग्रुप ने नागरिकता (संशोधन) कानून को ‘‘भेदभावपूर्ण’’ और ‘‘खतरनाक रूप से विभाजनकारी’’ बताते हुये एक प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस कानून के तहत समान सुरक्षा के सिद्धांत पर अमेरिका ने भी सवाल खड़ा किया है। 24 देशों के यूरोपीय संसद के 154 सदस्यीय सोशलिस्ट्स और डेमोक्रेट्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा इस सप्ताह के शुरूआत में यह प्रस्ताव पेश किया है। जिस पर अगले सप्ताह चर्चा होने की उम्मीद है। यह प्रस्ताव यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों के भारत में पदस्थापित प्रतिनिधियों की भारतीय अधिकारियों के साथ अपने संवादो में जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव के मूद्दे को शामिल करने का आह्वान करता है। प्रस्ताव इस तथ्य को दर्शाता है कि भारत ने अपनी शरणार्थी नीति में धार्मिक मापदंडो को शामिल किया है। लिहाजा, यूरोपिय संघ के अधिकारियों से शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुनिश्चित करने और भेदभावपूर्ण प्रावधानों को निरस्त करने का आग्रह करता है। Tags : dangerously discriminatory amendment citizenship resolution Democrats. European Parliament Socialists member earlier proposal