imagesimagesimagesimages
Home >> खास खबर >> किस ग्रंथ में लिखा है

किस ग्रंथ में लिखा है

TPSG

Wednesday, December 8, 2021, 11:51 AM
Granth

1.किस ग्रंथ में लिखा है 

'पुत्री कष्ट प्रदा और दुख देने वाली होती है'

उत्तर-ऐतरेय ब्राह्मण 7-3

 

2.किस ग्रंथ में लिखा है'भली स्त्रियों को मृत पति के साथ आग में कूद जाना चाहिए?

उत्तर-वृद्धहारीत स्मृति 11/202

 

3.किस ग्रंथ में लिखा है 'स्त्रियों को मंत्रों के जाप का अधिकार नही है।स्त्रियां असत्य के समान अपवित्र हैं

उत्तर- मनुस्मृति4/205

 

4.किस ग्रंथ में लिखा है 'स्त्री बचपन में पिता के,जवानी में पति के और बुढापे में पुत्र के वश में रहे,स्वतंत्र कभी न रहे।

उत्तर-मनुस्मृति 5/178

 

5.'स्त्रियों के साथ मैत्री नहीं हो सकती ,इनके दिल लकड़बग्घों के दिलों से क्रूर होते हैं

उत्तर- श्रग्वेद 10-95-15

 

6.'जो शूद्र अपने प्राण, धन तथा स्त्री को ब्राह्मण की सेवा में अर्पण कर दे उस शूद्र का अन्न भोजन करने योग्य है और शेष शूद्रों का अन्न भोजन करने योग्य नही है' किस ग्रंथ में लिखा है?

उत्तर-विष्णु स्मृति 5/11

 

7.'जो अच्छे काम करते हैं वे ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य इन अच्छी जातियों को प्राप्त होते हैं और जो अशुभ काम करते हैं वे कुत्ते, सुअर और शूद्र जाति को प्राप्त होते हैं' किस ग्रंथ में लिखा है?

उत्तर- छान्दोग्य उपनिषद (5/10/7)

 

8.'अपनी जाति के निश्चित कर्तव्यों व पेशे को निभाते हुए मरना भी भला है दूसरे के कर्म को को अपनाना भयावह है' किस ग्रंथ में लिखा है?

उत्तर-गीता( 3/35)

 

9.'मेरी शरण में स्त्री, वैश्य तथा शूद्र भी जिनकी उत्पत्ति पाप से हुई है परमगति को प्राप्त हो जाते हैं 'किस ग्रंथ में लिखा है?

उत्तर-गीता (9/32)

 

10.'वैश्य नीच कर्म वाला और शूद्र सेवा करने वाला है' किस ग्रंथ में लिखा है?

उत्तर-विष्णु रहस्य (270)

 

11.'ब्राह्मण महावीर परशुराम ने धरती को इक्कीस बार क्षत्रियविहीन कर क्षत्रिय जाति का मूलोच्छेद कर दिया ।केवल उनकी विधवाऐं बच गई थीं  इन क्षत्रिय विधवाओं ने ब्राह्मणों के साथ नियोग कर फिर से क्षत्रिय कुल उत्पन्न किया था।' किस ग्रंथ में लिखा है 

उत्तर-महाभारत अध्याय 104

 

12 .'प्रथ्वी खड़ी है,वह अन्न रस से पूर्ण करती है,वह दूध देती है,सूर्य रथ पर सवार घूमता है ,सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को स्वरभानु नामक असुर आ दबोचता है और अत्रि व अत्रिपुत्र उसे असुर से मुक्त करते हैं,तब ग्रहण समाप्त होता है' किस ग्रंथ में लिखा है?

उत्तर-श्रग्वेद (8-40-5)





Tags : painful Daughter