imagesimagesimagesimages
Home >> समाचार >> चीवरदान आयोजन

चीवरदान आयोजन

Siddharth Bagde
tpsg2011@gmail.com
Tuesday, August 24, 2021, 11:34 AM
Chivardaan

चीवरदान आयोजन
    भोपाल।  कल्प अशोका जनकल्याण समिति भोपाल बुद्धिष्ट वर-वधु मैरिज के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है, कई लोगो के रिश्ते नहीं हो पा रहे थे, यह समिति उन लोगों के लिये मार्गदर्शन के रूप के सामने आई है। इसके बाद भी समिति लोगो के घर घर कोरोना के प्रति जागरूक करने में भी आगे आई है, सेनेटाईजर, मास्क जरूरतमंद लोगों को वितरित किया है।  बौद्ध भिक्खुओ, श्रमण भन्ते, भदंत, थेर भन्ते को इस समिति द्वारा चीवरदान किया गया साथ ही बुद्ध विहार में भोजन दान भी कराया गया इस प्रकार का कार्य कर यह संस्था लगातार सामाजिक गतिविधियों में कार्य कर रही है।
    कोरोना की महामारी जो 2019 से लगातार प्रारंभ है इस बीच 2021 मार्च-अप्रैल से इस समिति द्वारा सेनेटाइजर, मास्क आदि वितरित किया जा रहा था तो समिति के साथियो के मन में विचार आया कि वर्षावास प्रारंभ होने ही वाला है, हम लोगो के लिये लाकडाउन में भोजन वितरण का कार्य तो करते ही रहे है, सेनेटाइजर, मास्क भी वितरण कर रहे है, समाज में त्याग के लिये तत्पर रहने वाले भंतेगणो के लिये हमने कुछ नहीं किया तो क्यों न हम चीवरदान का आयोजन करे। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सतीश सोमकुंवर जी का भी यही विचार था कि क्यों न हम चीवर दान का आयोजन करें फिर समिति के सदस्यो से चर्चा की गई मीटिंग की गई फिर इस विचार के प्रस्ताव को पारित करने की सहमति पूर्ण व्यक्त की गई।
    15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस को यह आयोजन अशोका बुद्ध विहार, हबीबगंज, भोपाल में किया गया। चीवरदान के समिति के अध्यक्ष जयेन्द्र जाधव, वरिष्ठ समाजसेवी सतीश सोमकुंवर, वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाकर ढोके, वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत राव जाधव समिति के सदस्य देवानंद लोखंडे, समिति के सदस्य राजेश जाधव, विजय सोनवाने, गोकुल शाक्य उपस्थित थे तथा समाज के लोगो की उपस्थिति में चीवरदान किया गया तत्पश्चात सल्पाहार ग्रहण किया गया।
    सम्राट अशोक बुद्ध विहार पर सात भन्तो को चिवरदान दिया गया जिसमें 7 भिक्षु थे  जिसमें से 5 उपस्थित थे और दो उपस्थित नहीं थे 1) भिक्षुणी नाग रूपा  2) भिक्षुणी संघमित्रा 3) भंतेधम्मा दर्शी 4) भंते बुद्धभूषण 5) भंते नागतक्ष 6) भंते धम्मा रक्षित 7) भंते शरणंकर उपस्थित रहे जिन्हें समिति द्वारा चीवरदान किया गया।
    अशोका बुद्ध विहार हबीबगंज में भंतेगण को चीवरदान किये जाने के पश्चात 22 अगस्त 2021 को त्रिशरण बुध्द विहार कोलार भोपाल में चीवरदान का आयोजन किया गया। यद्यपि कुछ भंते चीवरदान किया जाना शेष रह गया था इस कारण त्रिशरण बुद्ध विहार  की बौद्ध जनकल्याण समिति से पदाधिकारी से संपर्क किया गया। सहमति प्राप्त होने के पश्चात चीवरदान का आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे किया जिसमें सर्वप्रथम ध्यान साधना की गई, इसके बाद भंतेगण द्वारा उपासक उपासिकाओ को पंचशील, अष्टशाील और धम्मदेशना ली गई।   तायवान से आई  धम्म पुस्तक का विवरण भी भंतो द्वारा किया गया।  इस आयोजन में धम्म गुरू भदन्त सुगतपाल महाथेरो, भंते तन्हनकर थेरो, भंते सम्पजानो(मानितो) जी, भंते शरणाकरं, भंते अनिरूद्ध, चीवरदान एवं फलदान दिया गया। रविवार के पश्चात अगले रविवाद को धम्मशिक्षा/क्लास ली जावेगी जिससे समिति अधिक से अधिक लोगो को उपस्थित होने का अनुरोध करती है। चीवरदान में उपासक उपासिका पी बी वासनिक, जी एस गंवाई, पी आर बौद्ध, राहुल रंगारे, उमराव कठाने, नामदेव वाहने, जे एम सहारे, ललेंद्र हुमने, अजीत कुमार शाह, राजेन्द्र सुर्यवंशी, दशरथ गजभिये महिला मण्डल से सुरेखा बागड़े, पुर्णिमा बौद्ध, संघमित्रा गजभिए, कांता कठाने
    डॉ. सतीश सोमकुंवर जी ने चीवरदान के समस्त आयोजन की जिम्मेदारी निभाई, पूरे आयोजन को सफल बनाया समिति उनका आभार व्यक्त करती है।
न्यूज रिपोर्ट - सिद्धार्थ बागड़े
संपादक - तक्ष प्रज्ञाशील गाथा एवं दीक्षाभूमि एक्सप्रेस

    
        





Tags : masks sanitizers door corona committee relationships people marriage Buddhist Kalp Ashoka Jankalyan Samiti Bhopal