imagesimagesimagesimages
Home >> स्वास्थ्य >> खून की कमी

खून की कमी

TPSG

Tuesday, June 4, 2019, 07:18 AM
animic

    एनीमिया को हम आम भाषा में खून की कमी के नाम से जानते है। दरअसल, एनीमिया ऐसी स्थिति है जिसमें रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन का स्तर पुरूष और महिलाओं में अलग-अलग होता है।
    महिलाओं और पुरूषों में हीमोग्लोबिन का आदर्श स्तर 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर (डीएल या 0.1 लीटर) से 18 ग्राम प्रति डीएल होता है। लेकिन यदि पुरूषों में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो तो एनीमिया होने की आशंका ज्यादा होती है जबकि औरतों में इतना ही हीमोग्लोबिन सामान्य होता है। खून में हीमोग्लोबिन की सही मात्रा बहुत जरूरी होती है और हीमोग्लोबिन में रेड-ब्लड सेल्स का निर्माण और कार्यशैली भी प्रभावित होने से एनीमिया की स्थिति पैदा हो जाती है। चिकित्सकों अनुसार एनीमिया आजकल की जीवनशैली में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले रोगों में से एक है। स्वस्थ समाज के लिए इस रोग पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। डाॅ. ममता जैन के अनुसार एनीमिया कई वजहों से और कई स्थितियों में शरीर पर हमला कर सकता है।
लक्षण-
-    हमेशा सिरदर्द और थकान महसूस करना।
-    अकसर नींद आना।
-    कभी-कभी चक्कर आना और आंखों के आगे अंधेरा छाना।
-    हृदय गति का असामान्य होना।
-    कभी-कभी बेहोशी का दौरा पड़ना।
-    भोजन के प्रति अरूचि।
-    नाखूनों की रंगत सफेद पड़ना।
-    आंखो के नीचे काले घेरे पड़ना, इत्यादि।
    अगर आपके शरीर में ऐसा कोई भी लक्षण दिखाई दे तो आपको चिकित्सक से तत्काल परामर्श लेना चाहिए।
क्या खाएं-
-    नियमित रूप से संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें आपके रोजाना के भोजन में आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों और अन्य खाद्य पदार्थो जैसे-चुकंदर, आंवला गाजर, सेब अनार, खजूर, मूंगफली, गुड और सूखे मेवों को शामिल करना चाहिए। साथी ही, शरीर में फाॅलिक एसिड की मात्रा बढ़ाने के लिए अपने रोजाना के खाद्य पदार्थो में कुटू का आटा, ओटमील, गोभी, मशरूम, ब्रोकली, शहद और एस्पेरेगस को शामिल करें।
-    रेड मीट भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। हृ बंदगोभी, गाजर, मूली, खीरा, ककडी, लेट्यूस, टमाटर, चुकंदर, जैसी सब्जियों से बने सैलेड का अपने रोजाना के भोजन में भरपूर मात्रा में इस्तेमाल करें।
-    जहां तक संभव हो सब्जियां लोहे की कड़ाही में पकाएं, इससे भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।
-    मौसम के अनुसार एनीमिया में ताजा हरी सब्जियों का सूप या फलों का जूस पीना भी फायदेमंद होता है।
-    शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए सिर्फ आयरनयुक्त खाद्य पदार्थो का सेवन फायदेमंद नही होता। आप अपने रोजाना के भोजन में कैल्शियम और विटामिन सी को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, चीज के अलावा संतरा, नींबू, मौसमी, चकोतरा और अंगूर जैसे विटामिन सी युक्त फलों को अपने भोजन में शामिल कर सकती है। इन खाद्य पदार्थो के सेवन से शरीर में आयरन को ग्रहण की क्षमता बढ़ती है।
-    इसके अलावा शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए डाॅक्टर की सलाह पर आपको आयरन और फाॅलिक एसिड की गोलियों की खुराक भी लेनी चाहिए।
क्या न करें-
    एनीमिया मुख्यतः गलत खानपान की आदतों से शरीर में पोषण की कमी से होने वाली बीमारी है, इसलिए अगर आपको एनीमिया हो इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
-    लो कैलरी फूड से बचें।
-    उपवास करने से बचें।
-    सेब, नाशपाती, खीरा, अमरूद जैसे फल खाते समय उसके छिलके न उतारे।
-    डिब्बाबंद जूस या इंस्टेंट सूप का इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें ताजे सूप या जूस की तुलना में पोषक तत्वों की कमी होती है और इनमें इस्तेमाल किए जाने वाले प्रिजर्ववेटिव सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होते है।
-    अगर आपको एनीमिया है तो आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए, डाइटीशियन की सलाह लें।





Tags : hemoglobin deficiency language common blood Anemia