imagesimagesimagesimages
Home >> स्वास्थ्य >> तम्बाकू से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

तम्बाकू से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

TPSG

Tuesday, July 2, 2019, 06:25 PM
tobacco

तम्बाकू से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- यदि किशोर तम्बाकू के इस्तेमाल से बच कर रहें तो उनकी उम्र 20 वर्ष तक बढ़ सकती है। भारत में प्रतिवर्ष 9,00,000 लोगों की तम्बाकू से होने वाली बीमारियों से मृत्यु हो जाती है।
-    भारत में 56.4 प्रतिशत पुरूषों और 44.9 प्रतिशत महिलाओं को कैंसर तम्बाकू के कारण होता है।
-    विश्व में मुंह के कैंसर के सबसे अधिक रोगी भारत में है जिसका मुख्य कारण तम्बाकू है।
-    भारत में श्वास एवं फेफड़ों की बीमारी के 82 प्रतिशत मामले धूम्रपान की वजह से होती है।
-    तम्बाकू अप्रत्यक्ष रूप से फेफड़ों की तपेदिक या टीबी को जन्म देता है। धूम्रपान न करने वाले लोगो के बजाय धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में टीबी की संभावना तीन गुना ज्यादा होती है। जिन लोगों में जितनी अधिक बीडी, सिगरेट या अन्य कोई धूम्रपान की आदत होगी उन्हें टीबी होने की आशंका उतनी ही अधिक होगी। धूम्रपान करने वाले लोगों में टीबी से होने वाली मौत की संभावना भी धूम्रपान न करने वालों से 3-4 गुना अधिक होती है।
-    धूम्रपान करने वाले करीब आधे किशोरों की मृत्यु इससे हो जाएगी। (इनमें से करीब एक चैथाई की मृत्यु अपनी आधी उम्र में और एक चैथाई की मृत्यु बुढापे में होगी)
-    यह अनुमान लगाया गया है कि दुनिया के किसी अन्य देश की तुलना में भारत में तम्बाकू जनित रोगों से मरने वाले लोगों की संख्य बडी तेजी से बढ़ती जा रही है।
- टीपीएसजी





Tags : annually diseases tuberculosis people India increase tobacco