imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> ओडिसा में मिली बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा और बौद्ध मठ के भग्नावशेष

ओडिसा में मिली बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा और बौद्ध मठ के भग्नावशेष

TPSG

Sunday, April 21, 2019, 04:53 PM
Orissa

ओडिसा में मिली बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा और बौद्ध मठ के भग्नावशेष
ओडिसा के जाजपुर जिले में गौतम बुद्ध की एक प्राचीन प्रतिमा और बौद्ध मठ के भग्नावशेष मिले है, जाजपुर जिले मेे प्रसिद्ध ललितगिरि बौद्ध स्थल के नजदीक स्थित केशरायपुर हतीखोल गांव में यह प्राचीन प्रतिमा मिली है। 
जाने माने बौद्ध शोधकर्ता हरिश्चन्द्र परूस्ती ने बताया कि तीन दिन पहले जब श्रमिक एक नाली बनाने के लिए जमीन की खुदाई कर रहे थे, तब इसका पता चला।
इस जगह से मिली प्रतिमा में बुद्ध ध्यान की अवस्था में बैठे हुए है, प्रतिमा संभवत गुप्त काल से पहले की हैै, यहां से प्राचीन काल का एक कटोरा, टोटी वाला एक लोटा और टूटे हुए मिट्टी के बर्तन भी मिले है, बुद्ध की यह प्रतिमा खोंडोलाइट पत्थर की बनी हुई है और इसकी लंबाई और चैडाई क्रमशः तीन फुट दो इंच और दो फुट एक इंच है, प्रतिमा का एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में उपर उठा हुआ है और दूसरे हाथ में एक कमल है, इस प्रतिमा के अलावा केशरायपुर हतीखोल पहाड़ी के नजदीक एक बौद्ध मठ के भी भग्नावशेष मिले है, उन्होनें बताया कि इस मठ की लंबाई चैडाई 30 गुणा 30 मीटर है, जिसमें 10 गुणा नौ फुट के चार कमरे बने हुए है, इसमें बडे आकार का पत्थर लगा हुआ है, समझा जाता है कि आठवीं सदी में इस बौद्ध मठ का निर्माण हुआ और आठवी से ग्यारवी सदी के बीच इसका विस्तार किया गया, उन्होनें बताया कि यहां अगर सही ढंग से उत्खनन का कार्य किया जाए तो कई ऐतिहासिक तथ्य मिल सकते है। जिलाधीश अनिल कुमार समाल ने कहा कि जिला प्रशासन जरूरी उत्खनन और संरक्षण कार्य कराएगा।
- टीपीएसजी

 





Tags : Buddhist monastery ruins Orissa Buddha statue Ancient