भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य TPSG Monday, June 3, 2019, 08:34 AM भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के 2357वाँ जन्मदिन ‘‘5 मई 2019’’ पर उनसे सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य 1) मौर्य साम्राज्य के संस्थापक - सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य 2) मौर्य वंश किस ऐतिहासिक वंश की शाखा है - शाक्य वंश 3) मौर्य शब्द किस शब्द से निकला है - मोरिय 4) मोरिय शब्द का अर्थ है - मोरों के प्रदेश का निवासी 5) मौर्य वंश किस कुल से संबंधित है - खत्तीय 6) सबसे प्राचीन बौद्ध ग्रंथ ‘‘महापरिनिब्बानसूत्त’’ में मौर्यों को पिप्पलिवन का शासक तथा खत्तीय (क्षत्रिय) कुल का कहा गया है। 7) जैन व बौद्ध दोनों ही साक्ष्य ‘‘मौर्यों’’ को ‘‘मयूर’’ अर्थात मोर से संबंधित करते हैं, जिसे इतिहासकारों व पुरातत्वविदों ने विश्वसनीय माना है, इसी कारण मौर्य युग की कलाकृतियों में मयुरों (मोरों) का प्रतिनिधित्व देखने को मिलती है। इस मत की पुष्टि सम्राट अशोक की ‘‘लौरियानन्दगढ़ के स्तम्भ’’ के नीचे के भाग में उत्कीर्ण मयूर की आकृति से भी हो जाती है। 8) सर्वप्रथम किसने बताया कि ‘‘मयूर’’ मौर्यों का वंशीय चिन्ह (Dynastic Emblem)है - ग्रुनवेडेल महोदय 9) चंद्रगुप्त की माता का नाम - धम्म मोरिया 10) चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म - 340 ईसा पूर्व (widely accepted), वैशाख मास कृष्णपक्ष चतुर्दशी 11) मौर्य वंश की राजधानी थी - पाटलिपुत्र 12) सर्वप्रथम भारतीय साम्राज्य किसने स्थापित किया - चंद्रगुप्त मौर्य 13) चंद्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था - चाणक्य/कौटिल्य/विष्णुगुप्त 14) पाटलिपुत्र में चंद्रगुप्त मौर्य का महल किसका बना था - लकड़ी का 15) बुलंदीबाग (जहाँ चंद्रगुप्त मौर्य के लकड़ी के बने विशाल भवनों के अवशेष मिले हैं ) कहाँ है - पाटलिपुत्र में 16) वह ग्रंथ जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट वर्णन है - विशाखदत्त 17) चंद्रगुप्त मौर्य के यूनानी नाम - - सेन्ड्रोकोटस, स्ट्रैबो, एरियन, जस्टिन द्वारा - एन्ड्रोकोटस, एपियन, प्लूटार्क द्वारा - सेन्ड्रोकोप्टस, फिलार्कस 18) वह इतिहासकार जिसने सेन्ड्रोकोटस की पहचान चंद्रगुप्त मौर्य से की - विलियम जोंस 19) चंद्रगुप्त मौर्य के राज्यरोहण की तिथि - 322 ईसा पूर्व (widely accepted) 20) चंद्रगुप्त मौर्य ने कब से कब तक राज्य किया - 322-298 ईसा पूर्व: 24 वर्ष (widely accepted) 21) वे ग्रंथ जिनमें चंद्रगुप्त मौर्य को खत्तीय (क्षत्रिय) कुल का बताया गया है - बौद्ध एवं जैन ग्रंथ 22) किस यूनानी इतिहासकार ने चंद्रगुप्त मौर्य और सिकन्दर की भेंट का उल्लेख किया है - जस्टिन 23) जब चाणक्य से चंद्रगुप्त मौर्य की पहली बार मुलाकात हुई, उस समय चंद्रगुप्त मौर्य किस खेल में व्यस्त था - राजकीलम नामक खेल 24) चंद्रगुप्त मौर्य ने 305 ईसा पूर्व में किसे हराया - सेल्यूकस निकेटर 25) वह राजदूत जिसे सेल्यूकस ने चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा था - मेगस्थनीज 26) गिरनार में सुदर्शन झील का निर्माण किस शासक ने करवाया - चंद्रगुप्त मौर्य 27) चंद्रगुप्त मौर्य किस धर्म का अनुयायी था - जैन धर्म 28) वह जैन साधु जिसका शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य था - भद्रबाहु 29) अर्थशास्त्र पुस्तक की रचना - चाणक्य 30) किस अभिलेख से चंद्रगुप्त मौर्य के सौराष्ट्र विजय की पुष्टि होती है - रूद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से 31) वह विद्वान जिनके अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के समय भारत की वैज्ञानिक सीमा हिंदूकुश पर्वत तक था - स्मिथ 32) वह विद्वान जिसके अनुसार भारतीय समाज सात वर्गों में विभाजित था - मेगस्थनीज 33) मौर्य काल में स्वर्ण सिक्के कहलाते थे - निष्क/सुवर्ण 34) विधवा पुनर्विवाह का प्रचलन था - मौर्यकालीन समाज में 35) वह समाज जिसमें अन्तर्जातीय विवाह की प्रथा प्रचलित थी - मौर्य समाज 36) वह क्षेत्र जिसमें सर्वप्रथम मौर्यकालीन पत्थर का प्रयोग किया गया - कला क्षेत्र 37) मौर्ययुगीन वह कला जो चरमोत्कर्ष पर था - काष्ठकला 38) कौटिल्य का अर्थशास्त्र है, एक - मौर्य कालीन सत्ता के सिद्धांतों की पुस्तक 39) किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय की थी - चंद्रगुप्त मौर्य 40) मालवा, गुजरात व महाराष्ट्र को किस शासक ने पहली बार जीता - चंद्रगुप्त मौर्य 41) वह अभिलेख जिससे यह प्रमाणित होता है कि चंद्रगुप्त मौर्य का प्रभाव पश्चिम भारत पर भी था - रूद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख 42) चंद्रगुप्त मौर्य ने अपना अंतिम समय कहाँ पर बिताया - श्रवणबेलगोला, कर्नाटक में चंद्रगिरि पर्वत पर ‘‘चंद्रगुप्त बस्ती’’ बसाया 43) मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिध्द केन्द्र था - तक्षशिला 44) चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के किस राजा को हराया - धनानंद 45) मेगस्थनीज द्वारा लिखी पुस्तक - इंडिका 46) चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन किसने किया है - एप्पियानस 47) यूनानी विद्वान प्लूटार्क के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के सेना में कितने सैनिक थे - 6 लाख सैनिक 48) चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु के समय उसका अधिकार था - पश्चिम में हिंदूकुश पर्वत से पूरब में बंगाल की खाड़ी तक तथा उत्तर में हिमालय की श्रृंखलाओं से दक्षिण में मैसूर तक 49) महावंश टीका में चंद्रगुप्त मौर्य को सकल जम्बूद्वीप का शासक कहा गया है। 50) यूनानी विद्वान जस्टिन चंद्रगुप्त मौर्य को ‘‘सम्पूर्ण भारत’’ का नरेश बताता है। 51) 305 ईसा पूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के मध्य युद्ध हुआ जिसमें सेल्यूकस पराजित हुआ और दोनों के मध्य संधि हुई: संधि की शर्तें - - चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को 500 हाथी प्रदान किये। - सेल्यूकस ने अपनी पुत्री कार्नेलिया/हेलेना का विवाह चंद्रगुप्त मौर्य से किया। - सेल्यूकस ने अपने 4 राज्य चंद्रगुप्त मौर्य को दिये - आर्कोशिया (कांधार), परोपनिषदी (काबुल), एरिया (हेरात), जेड्रोशिया (बलूचिस्तान) - सेल्यूकस ने मेगस्थनीज नामक एक राजदूत चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा, वह बहुत दिनों तक पाटलिपुत्र में रहा और इंडिका की रचना की। 52) चंद्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी कौन हुआ - सम्राट बिंदुसार मौर्य 53) ‘‘ग्रांड ट्रंक रोड’’ किस काल में बना था - मौर्य काल 54) वर्तमान नगरपालिका प्रशासन का कौन सा कार्य मौर्यकाल से जारी है - जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण 55) मौर्य युग में नगरों का प्रशासन नगरपालिकाओं द्वारा चलाया जाता था, जो वर्तमान भारत में भी लागू है। 56) मौर्य साम्राज्य के दस राजाओं के नाम - - सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य - सम्राट बिंदुसार मौर्य - सम्राट अशोक महान - सम्राट कुणाल मौर्य - सम्राट दशरथ मौर्य - सम्राट सम्प्रति मौर्य - सम्राट शालिशूक मौर्य - सम्राट देव वर्मन मौर्य - सम्राट शतधनुष मौर्य - सम्राट बृहद्रथ मौर्य - संग्रहक - रावण सिंह शाक्य Tags : important Birthday Chandragupta Maurya emperor Chakravarti India