हजारीबाग चैपारण में मिला झारखंड का तीसरा बौद्ध स्तूप TPSG Monday, April 22, 2019, 08:52 PM हजारीबाग चैपारण में मिला झारखंड का तीसरा बौद्ध स्तूप हजारीबाग, चैपारण: प्रखंड के मानगढ में झारखंड राज्य का तीसरा बौद्ध स्तूप मिला है। इस बात का खुलासा भारतीय पुरातत्व विभाग के राची अंचल के अधीक्षण पुरातत्वविद् एनजी निकोसे ने घंटों निरीक्षण के बाद किया है। उन्होनें बताया कि इसका निर्माण काल सातवीं शताब्दी रहा होगा। इस स्तूप की उंचाई तकरीबन सात मीटर व व्यास करीब 15 मीटर का है। इसके निर्माण में ईंट व मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है। स्तूप के आसपास ग्रामीणों द्वारा खेती की जाती है। इसका उपरी भाग इंट से कवर किया गया है। सदियों प्राचीन होने के बावजूद इसके उपरी सतह पर कई प्रमाण साफ दिख जाते है । जानकारी हो कि इसके पूर्व पुरातत्व विभाग द्वारा पलामू के शहरवीरा व पनसा में स्तूप की खोज की गई थी। परंतु मानगढ का यह स्तूप कई मामलों में उससे भिन्न हैं यह स्तूप काफी बडा व अंडाकार है। विभाग के अनुसार झारखंड में बौद्ध प्रभाव के प्रमाण काफी कम है, परंतु चैपारण का यह क्षेत्र बोधगया से नजदीक रहने की वजह व कोलकाता दिल्ली के मुख्यपथ पर रहने वजह से काफी ऐतिहासिक रहा है। इसका प्रमाण स्तूप व अन्य ग्रामीण इलाके में पाए जाने वाले बुद्ध की प्रतिमा है। निकोसे के अनुसार भविष्य में इसकी खुदाई होने से कई रहस्यों का खुलासा हो सकता है। उत्खनन व संरक्षण से विकास के नये आयाम बन सकते है। जानारी हो कि बोधगया से इस स्थल की दूरी महज 70 किमी है। इसके अतिरिक्त उन्होनें सोहरा व दैहर के कमला माता मंदिर में ग्रामीणों द्वारा उत्खनन में प्राप्त गौतम बुद्ध की ध्यान मुद्रा में लीन प्रतिमा, सोहरा में बलुआही मिट्टी से बनी बौद्ध पैनल, देवी दुर्गा, विष्णु, गणेश, शिव आदि की प्रतिमा को देखकर व निरीक्षण कर इस पूरे क्षेत्र में व्यापक खुदाई की आवश्यकता बताई। सभी मूर्तिया काफी दुर्लभ व ग्रेनाईट की पाल कालीन 8वी सदी की है। उन्होनें इस क्षेत्र को बौद्ध, वैष्णव व जैन धर्म के प्रभाव का करार दिया। कहा कि मूर्तियों का संरक्षण आवश्यक है। इनकी उचित देखरेख से क्षेत्र के विकास की असीम संभावनाएं खुल जायेंगी। इन तमाम नई खोज विभाग के मुख्यालय दिल्ली को रिपोर्ट देने की बात कही। कहा कि मानगढ के स्तूप की खोज विभाग के लिए उपलब्धि है। उन्होनें इस खुलासे में दैनिक जागरण के सहयोग की प्रशंसा की। - टीपीएसजी Tags : Chaparan Hazaribagh Buddhist stupa Jharkhand