imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> चीन में मिला 1400 साल पुराना बौद्ध मंदिर

चीन में मिला 1400 साल पुराना बौद्ध मंदिर

TPSG

Monday, April 29, 2019, 03:08 PM
1400 years old Buddha statue in China

चीन में मिला 1400 साल पुराना बौद्ध मंदिर
बीजिंग, प्रेट्र: चीन के शाक्सी प्रांत में पुरातत्वविदों ने 1400 साल पुराने क्यूई राजवंश के शासनकाल में बने एक बौद्ध मंदिर की खोज की है। इस खोज से शोधकर्ताओं को बुद्ध काल की कलाकृतियों और उनकी शैली के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। यह बौद्ध मंदिर ताइयुआन शहर के नजदीक एक पहाड़ पर स्थित तोंगजी मंदिर के परिसर का हिस्सा है। इंस्टीट्यूट आफ आर्कियोलाॅजी आॅफ चाइनीज एकेडमी आफ सोशल साइंस (आइएसीएएसएस) के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस मंदिर का ढांचा 556 ईसवी में क्यूई राजवंश में बनकर तैयार हुआ था। उस समय बौद्ध धर्म का खूब प्रसार हुआ था। प्रमुख शोधकर्ता ली क्वांग ने कहा, यह बौद्ध मंदिर चीन में मिला अब तक का अपनी तरह का पहला ढांचा जो बौद्ध काल की कला शैली पर प्रकाश डाल सकता है।
- टीपीएसजी

 





Tags : Buddha information researchers temple Buddhist China Beijing