imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> तथागत बुद्ध का एक नाम जिन

तथागत बुद्ध का एक नाम जिन

Rajendra Prasad Singh

Friday, May 5, 2023, 08:26 AM
jin

तथागत बुद्ध का एक नाम जिन था। जिन से जैन बना है।

तथागत बुद्ध ने अपने पर, अपने मन की बुराइयों पर जीत हासिल कर ली थी, सो जिन कहलाए।

भदंत आनंद कौशल्यायन रचित पालि - हिंदी कोश के अनुसार, जिन मतलब बुद्ध, जिन - चक्क मतलब बुद्ध मत और जिन - सासन मतलब बुद्ध की शिक्षा।

अमरकोश में बुद्ध के जो नाम गिनाए गए हैं, उनमें एक नाम जिन भी है।

अमरकोश में सबसे पहले तथागत बुद्ध के ही नाम गिनाए गए हैं, अन्य देवी - देवता के नाम उनके बाद गिनाए गए हैं।

तथागत बुद्ध का यह जिन नाम 12 सदी तक चलता रहा। 12 वीं सदी में बौद्ध रानी कुमारदेवी ने सारनाथ में जो नौ मंजिला बौद्ध विहार बनवाया था, उसका नाम धम्मचक्र - जिन विहार रखा था।

धम्मचक्र - जिन विहार की जगह कुमारदेवी ने धम्मचक्र - बौद्ध विहार नाम नहीं रखा, जबकि इस विहार के परिवेण में तथागत बुद्ध की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई थी।

बुद्ध के लिए सारनाथ में भी जिन शब्द चलता रहा।

- राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह 





Tags : Buddha Jin dictionary