imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> नाग का अर्थ आदमी

नाग का अर्थ आदमी

Rajendra Prasad Singh

Tuesday, May 16, 2023, 12:34 PM
nag

प्रसिद्ध मानवशास्त्री वेरियर एल्विन ने बताया है कि नाग का अर्थ आदमी है। उन्होंने पूर्वोत्तर की भाषाओं से कई सबूत दिए हैं। ऐसे भी पालि में नाग का एक अर्थ " आदमी " है। नाग को नग ( पहाड़ ) या नग्न ( नंगा ) आदि से जोड़ा जाना व्यर्थ है। नाग / नाग वंश को आदमी के अर्थ में जोड़ा जाना सही है।

आरंभिक नाग राजाओं के सिक्कों पर ताड़ वृक्ष का अंकन है। मथुरा, इंदौरखेड़ा आदि स्थानों से नाग राजाओं के जो सिक्के मिले हैं, उन पर ताड़ वृक्ष का अंकन है। ताड़ वृक्ष नागों का प्रतीक चिह्न था।

इतिहासकारों ने नवनाग की व्याख्या, जो नौ नाग राजाओं के रूप में की है, वह सही नहीं है, कहीं नौ नाग राजाओं का उल्लेख भी नहीं है। नव नाग का संबंध नए या बाद के नाग राजाओं से है, जिसके स्मृति चिह्नों पर वही ताड़ वृक्ष का अंकन मिलता है।

ताड़ पद्मावती में भी मिला है जो नागों की राजधानी थी। भूमरा में तो पूरे खंभे ही ताड़ के वृक्षों के रूप में गढ़े गए हैं। मगर भूमरा के निर्माण-कार्यों को इतिहासकारों ने गुप्त राजाओं से जोड़ दिया है। इतिहासकारों ने नागों की बनाई गई अनेक इमारतों को गुप्त राजाओं द्वारा बनवाए जाने की भूल की है।

नागों के स्तंभ-शिखर ताड़युक्त हुआ करते थे। पद्मावती नगरी उर्फ पवाया से प्राप्त बतौर नमूना एक ताड़युक्त स्तंभ-शिखर देखिए।

- राजेन्‍द्र प्रसाद  सिंह 





Tags : Northeast evidences naga is man anthropologist