imagesimagesimagesimages
Home >> सामान्य ज्ञान >> चितौड़ गढ़

चितौड़ गढ़

Rajendra Prasad Singh

Tuesday, December 14, 2021, 02:20 PM
chittod

चितौड़ गढ़ कहना की काफी है। चितौड़ गढ़ में किला या दुर्ग जोड़ने से एक ही बात को फिर से कहना हुआ। गढ़ का अर्थ किला या दुर्ग होता ही है।

विंध्याचल पर्वत कहने पर भी पुनरावृत्ति होती है। विंध्य पर्वत कहिए, या फिर विंध्याचल कहिए। अचल का अर्थ पर्वत होता ही है। इसलिए विंध्याचल पर्वत कहने पर दो बार पर्वत - पर्वत हो जा रहा है।

कागजात खुद बहुवचन है। कुछ लोग इसका फिर से बहुवचन बना कर कागजातों कर देते हैं। दरअसल में पहले से " में " लगा है। लेकिन कई लोग दरअसल में भी " में " लगा देते हैं। या तो असल में या फिर दरअसल, जो बोलिए, एक ही बोलिए।

रोहतासगढ़ किला, असीरगढ़ किला आदि मध्य काल की देन है। ये तो अच्छा हुआ कि किला के मुकाबले गढ़ टिका रहा वरना हजार की प्रतियोगिता में सहस ने लगभग मैदान छोड़ दिया है।





Tags : mountain Vindhyachal repetition Chittorgarh Suffice