imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> रावल का अर्थ

रावल का अर्थ

Rajendra Prasad Singh

Saturday, September 2, 2023, 01:08 PM
rawal

रावल का अर्थ है - बौद्ध भिक्खु। इसी रावल से भोजपुरी का " राउर " बना है।" राउर " का अर्थ है - आपका।

राउर को ब्रजभाषा में रावरो बोलते हैं। राजस्थानी में रावरो को रावले बोलते हैं। राउर, रावरो और रावले का अर्थ है - आपका।

सम्मानित व्यक्तियों के लिए ये जो राउर/ रावरो/ रावले शब्द चलता है, वह समाज में बौद्ध भिक्खुओं के सम्मान के कारण है।

पाकिस्तान का रावलपिंडी और भारत का राउरकेला दोनों शहरों में जो हम रावल और राउर देख रहे हैं, वह बौद्ध भिक्खुओं के अर्थ में है। पिंडी का अर्थ गाँव होता है और केला का अर्थ भी गाँव होता है।

रावलपिंडी का अर्थ " बौद्ध भिक्खुओं का गाँव " हुआ तथा राउरकेला का अर्थ भी " बौद्ध भिक्खुओं " का गाँव हुआ।





Tags : Rawal means - Buddhist monk