imagesimagesimagesimages
Home >> इतिहास >> सिंधु घाटी की सभ्यता से प्राप्त एक मुहर पर एक नर - देवता का चित्र

सिंधु घाटी की सभ्यता से प्राप्त एक मुहर पर एक नर - देवता का चित्र

Rajendra Prasad Singh

Saturday, April 27, 2019, 11:23 PM
Indus velly

सिंधु घाटी की सभ्यता से प्राप्त एक मुहर पर एक नर - देवता का चित्र अंकित है ।

इस मुहर के बारे में आर. सी. मजुमदार, एच. सी. रायचौधरी एवं के. के. दत्त जैसे चोटी के इतिहासकारों ने लिखा है कि चित्र पर अंकित चारों ओर पशुओं की मूर्तियाँ शिव के पशुपति नाम को सार्थक करती हैं।

मगर ऐसा है नहीं। पहले पशु का अर्थ जानवर नहीं होता था। पशु का संबंध पाश ( बंधन ) से है। पाश ( मोह ) से मनुष्य भी बँधा है और पाश ( रस्सी ) से जानवर भी बँधा है। इसलिए पशु का वास्तविक अर्थ जीव है, जो समस्त प्राणी का द्योतक है।

मगर इतिहासकार क्या जाने भाषा का मर्म ? वह तो पशुओं से घिरा देखकर पशुपति नाम दे बैठा। मगर पशुपति का सही अर्थ है - मनुष्य सहित सभी जीवों का अधिपति।

राजेन्द्र प्रसाद सिंह





Tags : Civilization Indus Valley received Picture